सिडनी [ इंटरनेट डेस्क ] ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफलतम कप्तान रिकी पोंटिंग ने कल से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वनडे क्रिकेट से वह पहले ही संन्यास ले चुके थे।
पिछले लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला खास योगदान नहीं कर पा रहा था। पोंटिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो बार विश्व कप जीता है। शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पोंटिंग ने अब तक 167 टेस्ट मैच खेले हैं।

