शरद यादव की बेटी की शादी में राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

नई दिल्‍ली [ इंटरनेट डेस्क ] एनडीए संयोजक और जद (यू) अध्‍यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिनी का विवाह मंगलवार को हरियाणा के राजनीतिक रसूख रखने वाले कमलवीर सिंह के पुत्र राजकमल राव से विधिवत तरीके से हुआ। इस विवाह समारोह में देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित देश के कई बडे नेता, उद्योगपति समारोह में पहुंचे। शरद यादव के 7, तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास पर शादी हुई।

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे तथा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी आगंतुकों में शामिल थे। इनके अलावा उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, उनके पुत्र अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्‍ट्रीय लोकदल प्रमुख और नागरिक उडडयन मंत्री चौधरी अजीत सिंह, रक्षा मंत्री एके एंटनी, केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री आनंद शर्मा,  वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा, कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी, पूर्व लोकसभा स्‍पीकर, वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम, केंद्रीय मंत्री प्रफुल्‍ल पटेल, मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम भूपेंद सिंह हुडडा जैसे बड़े नेता भी पहुंचे।

शादी के इस माहौल में राजनीतिक रंग भी देखने को मिला। देश की राजनीति में अहम योगदान रखने वाले नेता अपने गिले शिकवे भूल गलबहियां करते देखे गए। मंगलवार देर रात तक यहां वीवीआईपी का तांता लगा रहा और वैवाहिक रस्‍में निभाई गईं। दरअसल, सुभाषिनी के ससुर राव कमलवीर सिंह हरियाणा की राजनीति में काफी अहम योगदान रखते हैं।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट