इंदौर [ NI 24 ] धतूरे के बीज खाने से पांच बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए ! बच्चे एक ही परिवार के है जिन्हें इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती किया गया है ! एम् वाय अस्पताल में भर्ती इन बच्चो के नाम महेश, भुरु, सोनू, बबली और ललिता है !
एक ही परिवार के इन बच्चो को बुधवार को इनके माता पिता घर में छोड़ कर मजदूरी करने चले गए थे ! बच्चो ने घर के पास ही खेलते समय धतूरे के बीज खा लिए ! बीज खाने से बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए ! बच्चो के माता पिता जब घर लौटे तो बच्चो को बीमार हालत में देखा फिर इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल लेकर आए ! सभी बच्चो को आई सी यू में भर्ती किया गया है ! जहा उनकी हालत खतरे से बाहर है !

