सुपर स्टार के परिवार के साथ समझौते को तैयार अनीता

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] राजेश खन्ना पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अनीता आडवाणी सुपर स्टार के परिवार के साथ समझौता करने को तैयार हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब मजिस्ट्रेट ने अनीता से समझौते के बारे में पूछा तो उसने साफ तौर पर कहा कि उसे काका के परिवार के साथ समझौता करने में कोई ऐतराज न नहीं हैं।

गौरतलब है कि बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को दिवंगत सुपर स्टार राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका पर सुनवाई की गई। कोर्ट ने कहा कि 4 दिसंबर को अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल खन्ना, सास डिंपल और रिंकी खन्ना को कोर्ट में हाजिर होना होगा। अनीता ने एक याचिका दायर कर राजेश खन्ना के परिजनों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

अदालत ने अनीता की याचिका पर राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया, दामाद और अभिनेता अक्षय कुमार और बेटियों ट्विंकल और रिंकी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। याचिका में अनीता ने राजेश खन्ना के आलीशान बंगले आशीर्वाद पर भी अपना हक जताया है और दस लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ते की मांग की है। अनीता ने दावा किया है कि काका की कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये की है।

इस महीने की शुरुआत में अनीता ने बांद्रा की मजिस्ट्रेट कोर्ट में राजेश की पत्नी डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल राजीव भाटिया [ट्विंकल खन्ना], रिंकी सरन [रिंकी खन्ना] और दामाद अक्षय कुमार [ट्विंकल के पति] के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले गत जून में उन्होंने खन्ना परिवार को कानूनी नोटिस भेजा था। शिकायत में कहा गया है राजेश ने पहली ही मुलाकात में अनीता को गले लगाकर उनका चुंबन लिया था। वह उस समय 13 साल की थी। इसके बाद खन्ना ने उनका शारीरिक शोषण भी किया।

अनीता की याचिका पर 9 नवंबर को न्यायाधीश एसएस देशपाडे ने संबंधित पार्टियों को नोटिस भेजकर 27 नवंबर तक जवाब मांगा था।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट