इंदौर [ NI 24 ] शहर में आयोजित मुहर्रम के मेले का मंगलवार रात समापन हो गया ! आखिरी दिन मेले में लोगो की खासी भीड़ उमड़ी ! शहर में मुहर्रम की दस तारीख से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है !
कर्बला मैदान पर आयोजित होने वाला ये मेला हर बरस की तरह इस बार भी लगा रविवार से शुरू हुए मेले का बीती रात समापन हुआ ! मेले का आखिरी दिन होने के कारण यहा रात को काफी भीड़ नजर आई ! परिवार के साथ हर समाज व तबके के लोग यहा आए और खरीदी के साथ ही खान पान व झूलो का लुत्फ़ उठाया !
शांति और सफलता पूर्वक मेले का आयोजन होने पर कर्बला कमेटी के अध्यक्ष गब्बू खान ने पुलिस प्रशासन और कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद भी दिया !

