इंदौर [ NI 24 ] खातीपुरा में एक मंदिर की दीवार गिर गई ! हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है ! देर रात निगम ने मंदिर के खतरनाक हिस्से को हटा दिया !
हादसा मंगलवार शाम हुआ ! खातीपुरा स्थित राम मंदिर की एक तरफ की दीवार अचानक ढह गई ! मंदिर समिति के सदस्यों के मुताबिक़ मंदिर पर ट्रस्ट का कब्जा है और ट्रस्ट में विवाद चल रहा है !
ट्रस्ट के मुताबिक़ मंदिर की दीवार खतरनाक स्थिति में थी शिकायत कई बार निगम में भी की गई थी लेकिन निगम ने मंदिर की दीवार नहीं हटाई ! रात को जिस समय हादसा हुआ तब मौके पर कोई नहीं था ! हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है ! देर रात निगम के अमले ने मौके पर पहुचकर मंदिर के खतरनाक को हटा दिया !

