इंदौर [ NI 24 ] शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के निधन पर स्तब्ध शिवसेना इंदौर जिला इकाई द्वारा रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय शिवाजी वाटिका पर बाला साहेब को ” पुष्पांजलि ” अर्पित की गई !
इंदौर शिवसेना जिला प्रमुख पंडित महेश शर्मा [ लखन ] ने बाला साहेब के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बाला साहेब आज हमारे बीच नहीं है , किन्तु जब तक हमारी साँसे चलेगी तब तक बाला साहेब हमारे अन्दर जीवित रहकर हमें हिंदुत्व एवं देश हित व् समाज हित हेतु सदैव प्रेरित रहेंगे और बाला साहेब का आशीष हमें मिलता रहेगा !
इस अवसर पर महानगर प्रमुख परमजीत सिंह मेकन ने शिव सैनिको को बाला साहेब के दिए आदर्शों एवं कर्तव्यों पर स्थापित रहते हुए आजीवन पालन करने का आव्हान किया ! शिवाजी वाटिका पर रविवार को बड़ी संख्या में शिव सेना के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और बाला साहेब ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की !

