इंदौर [ NI 24 ] बुधवार रात सियागंज क्षेत्र में हुए एक सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई । पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए एम्,वाय,अस्पताल भिजवाया ।
घटना सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज की है । यह सडक पर पैदल गुजर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी । जिससे युवक उसकी चपेट में आ गया । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक का नाम कमल सामने आया है ।
बताया जा रहा है की कमल क्षेत्र में ही हम्माली का काम करता था और नशे की हालत में ही रहता था । कोतवाली पुलिस ने ट्रक जब्त कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए एम् वाय अस्पताल भिजवाया है ।

