इंदौर [ NI 24 ] आगामी चुनाव के पहले मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर कांग्रेस राजधानी भोपाल में अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है, जिसके लिए इंदौर से भी शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए है, इंदौर से कुछ कार्यकर्ता नाचते गाते भी रवाना हुए !
भोपाल में किये जाने वाला यह शक्ति प्रदर्शन कही न कही कार्यकर्ताओं के बीच भी आपसी प्रतिस्पर्धा का जरिया बन गया है, इंदौर से सभी कार्यकर्ता रिंग रोड के रेडिसन चौराहे पर एकत्रित हुए जहा से शहर कोंग्रेस कमिटी द्वारा कार्यकर्ताओ के जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गयी है… बसों के आलावा कुछ कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी रवाना हुए, रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी की और ढोल की थाप पर अपना नृत्य कौशल भी दिखाया…. इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के इस महा प्रदर्शन से ड़र कर भोपाल से पलायन कर गए है, साथ ही ज्यादा भीड़ जुटाने वाले नेता को विधानसभा टिकिट मिलेगा इस संभावना से भी टंडन ने इनकार किया !

