मोदी को RSS ने नाजी परंपरा में किया प्रशिक्षित: दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी दौरों पर हुए खर्च के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोपों के कारण उन पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आरएसएस ने दुष्प्रचार की ‘‘नाजी परंपरा’’ में उन्हें ‘‘अच्छी तरह’’ प्रशिक्षित किया है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण करने से भाजपा की ‘‘सस्ती मंशा’’ साबित हो गई है।

गुजरात के मुख्यमंत्री की तुलना जर्मनी की नाजी सरकार के प्रचार मंत्री जोसेफ गोएबेल्स से करते हुए सिंह ने अपने पसंदीदा निशाने आरएसएस पर फिर प्रहार किया तथा आरोप लगाया कि वह अपने कार्यकर्ताओं को दुष्प्रचार अभियान में प्रशिक्षित करते हैं। ट्विटर पर अपने ताजा पोस्ट में सिंह ने कहा, ‘‘संघ अपने कार्यकताओं को दुष्प्रचार में प्रशिक्षित करता है। स्वाभाविक है कि मोदी को अच्छा प्रशिक्षण मिला है। संघ ने अपने को नाजी परंपरा में ढाला है।’’

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट