विकास के लिए भाजपा सरकार की दरकार- प्रभात झा

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर 18.96 प्रतिशत पहुंचना एक ऐतिहासिक अभूतपूर्व उपलब्धि है, जो राज्य सरकार की कृषि हितैषी नीतियों का दर्पण है। इसकी सफलता ने मध्यप्रदेश में किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया है। किसानों को महसूस हुआ है कि मध्यप्रदेश मंे गांव, गरीब, मजदूर और किसान की सरकार है।

मध्यप्रदेश के किसानों का सौभाग्य है कि उसे किसान पुत्र, कल्पनाशील, कर्मठ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में कृषि की नीतियां फलीभूत हुई है। देश में जहां कृषि की विकास दर 2.5 प्रतिशत तक सिमट कर रह गयी है वहीं मध्यप्रदेश में इसका 18 प्रतिशत से अधिक होना प्रदेश को हरियाणा और पंजाब के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया है, इसके लिए मध्यप्रदेश के किसान बधाई के पात्र है। भारत का नदी जोडो अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मालवा से किए जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई दी है। किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उज्जैन में उद्घाटन करते हुए प्रभात झा ने कहा कि समाज के मनोरथ और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सरकार की दरकार है। प्रदेश का किसान अपने कर्तव्यों  के प्रति जागरूक है। यदि उसने कमर कस ली तो प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 175 सीटें जीतने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती है। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने की। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संदीप पटेल ने किया। पूर्व में अतिथियों ने डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता सिंधिया के चित्रों पर पुष्पाजंली अर्पित की और दीप प्रज्जवलित किया।

प्रभात झा ने किसान मोर्चा के प्रस्तावों को देश के किशानों की आवाज बताया और कहा कि इसका व्यापक समर्थन किया जायेगा। गेंहू का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2100 रू. किये जाने के साथ राष्ट्रीय उर्वरक नीति बनाने के लिए प्रस्ताव में केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है। इसके समर्थन में किसान मोर्चा 5 अक्टूबर को भोपाल में राजभवन मार्च आयोजित करेगा। प्रभात झा ने कहा कि राजभवन मार्च में प्रदेश के किसानों की भागीदारी ही निश्चित करेगी कि किसान केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के प्रति कितना आक्रोशित है। किसान मोर्चा इस मार्च को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास करे। उन्होनें बलराम वर्ष मनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश की जनता पर थोपा गया एफडीआई किसानों के लिए मौत का पैगाम है। किसान देश का चलता फिरता आंदोलन है।

मध्यप्रदेश में गेंहू पर 100 रू. और धान के समर्थन मूल्य पर 50 रू. से बढ़ाकर 100 रू. बोनस किये जाने के निर्णय की प्रभात झा ने सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान निष्याम प्रदेश में किसानी को लाभ का धंधा बनाने के लिए नये-नये प्रोत्साहन देने का सोचते है और उस पर प्रभावी ढंग से अमल किया जाता है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में जीरों प्रतिशत ब्याज पर किसान को कर्ज दिये जाने के साथ ही कर्ज सीमा डेढ़ लाख से बढ़ाकर तीन लाख कर दी है। उन्होनें मध्यप्रदेश में संपन्न अटल किसान महापंचायत की सफलता के लिए मोर्चा और प्रदेश के किसानों को साधुवाद दिया।

प्रभात झा ने प्रदेश की खुशहाली और किसान की समृद्धि के लिए दीपावली पर प्रदेश भर में मोर्चा के कार्यकर्ता खेत में चैपाल लगाकर और अन्नदाता के नाम पर दीपक जलाने का आग्रह किया और कहा कि दीप का प्रकाश गांव में खुशहाली लायेगा।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट