इंदौर [ NI 24 ] एक युवक ने अपनी पत्नी और मौसी की मदद से एक नाबालिग लड़की को जयपुर में बेच दिया | आरोपी ने लड़की को बहला फुसला कर अपने झांसे में लिया और सौदा करने से पहले दुष्कर्म भी किया | लड़की ने जैसे तैसे अपने परिवार के लोगो से सम्पर्क किया जिसके बाद पुलिस ने लड़की को आजाद करवाया और उसे खरीदने वाल़े दो आरोपियों को हिरासत में लिया | मामले में चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है |
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है | यहा रहने वाली एक नाबालिग लड़की की पच्चीस दिन पहले उसकी माँ ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कारवाई थी | शुक्रवार को पुलिस ने लड़की को जयपुर के पास एक गाँव से बरामद कर लिया | दरअसल लड़की को राजनगर निवासी राहुल उर्फ़ रिंकू अपनी पत्नी सपना से मिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था | आरोपी ने लड़की को अपनी पत्नी की मदद से अपनी मौसी के घर में रखा और बाद में जयपुर ले गया | जयपुर में राहुल ने किसी चोधरी के मार्फत लड़की का सौदा दो लाख दस हजार रुपए में वही के रहने वाल़े गोवर्धन और सुलतान से कर दिया | पुलिस ने मामले को मानव तस्करी का मामला मानने से इनकार किया है |
लड़की को बेचने के बाद राहुल वापिस आ गया दरअसल लड़की का सौदा गोवर्धन से शादी के लिए हुआ था | गोवर्धन ने इसके बाद लड़की से शादी की और उसे अपने साथ रख लिया | पीढित लड़की ने इस पूरे मामले की खबर जैसे तैसे अपने परिजनों को दी जिसके बाद लड़की के माता पिता ने पुलिस की मदद से आरोपी गोवर्धन से लड़की को छुड्वाया और गोवर्धन व सुलतान को हिरासत में लिया | थाने में आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बताया वही राहुल और चोधरी पर आरोप लगाया ! पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है फिलहाल राहुल उसकी पत्नी सपना ,मौसी फरार है वही पुलिस जयपुर के चोधरी की भी तलाश कर रही है |

