इंदौर [ NI 24 ] शुक्रवार देर रात आकाश में नजारा देखा हर कोई हैरान था | एक तारा जो तेजी से अपनी जगह बदलते हुए रंग बदल रहा था | जिसने भी इस अदभुत नज़ारे को देखा वहा बोल पड़ा की कही ये उड़नतस्तरी तो नहीं ?
ये नजारा था रात दो और तीन बजे के बीच का जिसने एक तारे नुमा दिखने वाला कोई ग्रह तेजी से अपना रंग बदल रहा था | इस नज़ारे को आसानी से नग्न आखो से भी देखा जा सकता था | करीब एक घंटे तक ये नजारा रात को शहर के कुछ हिस्सों में दिखा | हलाकि ये नजारा जब आकाश में दिखा तब तक अधिकतर लोग सो चुके थे | लेकिन जो जाग रहा था वहा इस अदभुत नज़ारे को देखे बिना नहीं रहा | कुछ ही समय में इसकी खबर पुरे शहर में फैल गई |
आकाश में दिखने वाला ये अदभुत ग्रह कभी तेज रोशनी फेकता तो कभी लाला या नीला हो जाता | शहर में ऐसा नजर लोगो ने पहले कभी नहीं देखा था | जिसने भी इस नज़ारे को देखा वह यही बोला की कही ये उड़नतस्तरी तो नहीं है | करीब एक घंटे बाद ये रंग बदलने वाला ग्रह आकाश से गायब हो गया | लेकिन ये ग्रह अपने पीछे कई सवाल खड़े कर गया है | मसलन कही ये उड़नतस्तरी तो नहीं ? अगर ये उड़नतस्तरी नहीं है तो फिर ये क्या है ? ऐसे ही कई सवालों के जवाब अब खगोलशास्त्रियों को खोजना है |

