कोलकाता एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को सीएम पद से हटाए जाने के बारे में कहा कि ये कांग्रेस पार्टी को तय करना है। फिलहाल एनसीपी का समर्थन महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार को है। सरकार पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।साथ ही पवार ने ये भी साफ कर दिया कि एनसीपी के और भी मंत्रियों ने जो इस्तीफा दिया है उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन मंत्रियों से कहा गया है कि एनसीपी सरकार को चलाना चाहती है।
पवार ने कहा कि एनसीपी सरकार को अस्थिर नहीं करना चाहती। अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर उन्होंने कहा कि अजित पवार ने सही निर्णय लिया है और मैं उनके इस निर्णय से खुश हूं।

