दो परिवारों के बीच मारपीट , महिलाओं ने थाना घेरा

इंदौर [ NI 24 ] दो परिवारों के बीच बच्चो को लेकर हुए विवाद में एक इंजिनियर ने अपनी ही पडोसी महिला को पीट दिया, महिला के साथ हुए अपमान को लेकर आज संभ्रात परिवार की महिलाए सड़क पर उतर आई और क्षेत्रीय थाने द्वारा आरोपी पर कार्रवाई नहीं करने के खिलाफ महिलाए महिला थाने पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की !

4 दिन पहले दलियापट्टी क्षेत्र में अग्रवाल समाज के ही २ परिवारों के सदस्यों में बच्चो के विवाद में बड़ो की तकरार हो गयी थी, पुलिस ने इस मामले में दोनों ही परिवारों के खिलाफ मामले दर्ज किये थे… मामले में आनंद गर्ग नामक व्यक्ति ने अनीता गर्ग के साथ रोड पर मारपीट की और अनीता का मंगलसूत्र तोड़ दिया था, इस मामले में आरोपी आनंद गर्ग की पुलिस द्वरा गिरफ्तारी न करने को लेकर गर्ग परिवार की महिलाए महिला थाने पहुंची और अनीता पर हाथ उठाने वाले आनंद गर्ग को गिरफ्तार करने की मांग की !

वही अनीता के साथ मारपीट करने वाले पेशे से इंजिनियर आनंद जैन की माने तो विवाद बच्चो के बीच हुआ था लेकिन अनीता ने आकर उनके बच्चे को पीट दिया और बीच बचाव करने पहुंची आनंद की पत्नी लीना को भी पीट दिया, बात यही ख़त्म नहीं हुई इसके बाद अनीता ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर आनंद और उनकी पत्नी लीना की भी पिटाई कर डाली… अब इसके बाद मुझ पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाए जा रहे है, विवाद सिर्फ बच्चो के बीच ही था और यह 6 महीने पहले भी हो चूका है !

पुलिस के मुताबिक़ 23 सितम्बर को दो संभ्रात परिवार के बच्चो को लेकर बड़ो में विवाद हो गया था, दोनों ही पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.. दोनों पक्षों के बीच हाथो से ही मारपीट हुई है किसी अन्य हथियार का प्रयोग इसमें नहीं किया गया है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट