इंदौर [ MI 24 ] एम.जी रोड पुलिस को लाखो रुपये मूल्य के गुटका पाउच लावारिस हालत में रोड पर पड़े मिले है | इतनी बड़ी मात्र में गुटका पाउच देखकर पुलिस भी हैरान है | अब पुलिस गुटका मालिक कि तलाश में है |
मंगलवार रात एम्.जी.रोड पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्री ब्रिज के नीचे बड़ी मात्र में गुटका पाउच के बाक्स पड़े हुए है | मोके पर पहुची पुलिस गुटकों के बाक्स देखकर हैरान रहा गई | क्योकि यहाँ एक दो नहीं पुरे 80 बाक्स तम्बाकू गुटकों के पाउचो से भरे मिले | इन पाउचो कि कीमत करीब दो लाख से अधिक है | जब इन्हें थाने पर लाया गया तो एक कमरा गुटका पाउचो से भर गया था | पाउच माहिर कम्पनी है और इसमें पता इंदौर का ही लिखा हुआ है | तम्बाकू गुटकों पर सरकार द्वारा करीब 6 महा पहले प्रतिबन्ध लगाया गया था | तब से शहर में गुटका पाउचो कि बिक्री बंद है | इसके बाद इतनी बड़ी मात्रा में ये पाउच कहा से आई ये सवाल पुलिस के लिये अब सिर दर्द बन गया है | फिलहाल पुलिस गुटका पाउच के मालिक कि तलाश कर रही है |

