इंदौर [ NI 24 ] देश की शान राष्ट्रीय तिरंगे के उपयोग पर अब कांग्रेसियों ने अरविंद केजरीवाल का विरोध शुरू कर दिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर बिजली के बिलो की होली जलाकर विरोध करने वाले अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग राजनितिक फायदे के लिए किया था। जिसके बाद कांग्रेस ने इंदौर में प्रदर्शन कर विरोध जताना शुरू कर दिया।
आज सुबह कांग्रेसियों ने संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि देश के सम्मान तिरंगे का इस्तेमाल यदि सामाजिक और राजनैतिक संगठन द्वारा किया जाएं तो उनके विरुद्ध कडी कार्रवाई की जानी चाहिए। यही नही कांग्रेस अब इस मुद्दे पर जल्द अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा दायर करेगी। इस मोके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद थे !

