सुशील कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

लंदन [NI 24] ओलम्पिक में आज भारतीय पहलवान सुशील कुमार को आखिर सिल्वर पर ही संतोष करना पड़ा। वह गोल्ड मेडल नहीं जीत सके। फाइनल में जापानी पहलवान तातसुहिरो योनेमित्सु से 1-3 से हार गए। फिर भी सुशील कुमार लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने भारत को लंदन ओलिंपिक में छठा मेडल दिलाया जिससे भारत ओलिंपिक में अपनी मेडल संख्या को दोगुना करने में कामयाब हो गया। पिछले ओलिंपिक में भारत को तीन मेडल मिले थे, जो उस समय तक सर्वाधिक थे।  महाबली सतपाल के शिष्‍य सुशील चार बार कॉमनवेल्थ चैंपियन रह चुके हैं। सुशील ने एक बार एशियन चैंपियनशिप भी जीती है। उन्होनें 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था।

रोमांचक सेमीफाइनल

इससे पहले सेमीफाइनल के पहले राउंड में सुशील ने तांतारोव को 3-0 से हराया, लेकिन दूसरे राउंड में वह 0-3 से हार गए। इसके बाद तीसरा राउंड काफी रोमांचक हो गया। तांतारोव ने पहले तीन पॉइंट की बढ़त लेकर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली थी लेकिन सुशील ने इसके बाद जबर्दस्त वापसी की और तीसरा राउंड 6-3 से जीत गए। भारत के लिए पहलवानी में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुशील कुमार को ट्विटर पर तमाम सिलेब्रिटीज ने बधाई दी है। बॉलिवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने लिखा है कि वेल डन सुशील कुमार। हमें तुम पर गर्व है। इनके अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर सुशील को बधाई दी है।
  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट