इंदौर [ NI 24 ] थाना रावजी बाजार क्षेत्र में कुछ बदमाशो ने मिलकर एक गुंडे पर चाकुओ से लेंस होकर कर हमलाकर दिया | हमले के पीछे शराब के पैसे कि बात सामने आई है | पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है !
जबरन कालोनी निवासी लखन पर रात के समय विष्णु बमबम ,जीतू नाइट्रा और रवि काला ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह अपने घर के बाहर खडा था | आरोपियों ने लखन पर चाकू से हमला कर घायल दिया था | घायल लखन के मुताबिक़ आरोपियों ने उससे शराब पीने के पैसे मांगे थे इसी बात पर उनका विवाद हुआ था | आरोपी और फरियादी दोनों ही क्षेत्र के कुख्यात बदमाश है | रावजी बाजार पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है !

