इंदौर [ NI 24 ] गुरुवार रात एक गुंडे ने एक महिला को चाकूमार कर घायल कर दिया | महिला को उपचार में लिए ऍम.वाय.अस्पताल में भर्ती किया गया |
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के संगमनगर की है | यहाँ रहने वाली ईशा दुबे को क्षेत्र के बदमाश लक्की ठाकुर ने चाकू मारकर घायल कर दिया | घायल ईशा ने बताया की बदमाश लक्की अक्सर छेड़छाड़ करता है | जब वो आज मामले की शिकायत करके थाने से वापस घर जा रही थी | तभी बदमाश ने उसपर चाकू से हमला कर दिया |
अब पुलिस ने भले ही बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हो | लेकिन महिला पर हुए हमले ने एक बार फिर पुलिस के सिंघम रूप की पोल खोलकर रख दी है |
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

