इंदौर [ NI 24 ] एक शराबी ने अपने ही दोस्त की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर दरिंदा कामियाब नहीं हो सका और भाग निकला |
मामला बुधवार दोपहर चन्दन नगर क्षेत्र का है | यहाँ रहने वाला राजेंन्द्र शराब पीने का आदी है | दोपहर में वो अपने एक दोस्त के साथ शराब पी रहा था | तभी राजेंद्र की आठ वर्षीय मासूम बच्ची किराना दुकान पर सामान लेने गई तो राजेंद्र के शराबी दोस्त ने उसका अपहरण किया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का कोशिश की | लेकिन मासूम के चिल्लाने पर बदमाश कामियाब नहीं हो पाया और बच्ची को छोड़कर भाग निकला | मामले की जानकारी जब चाइल्ड लाइन को लगी तो वो बच्ची के लेकर थाने पर पहुचे और बदमाश की शिकायत दर्ज कराई | चन्दन नगर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरूकर दी है |

