चंदा खोरों के खिलाफ पुलिस का मार्च

इंदौर [ NI 24 ] त्यौहार आते ही शहर में होने वाली जबरन चंदा वसूली के खिलाफ इंदौर की नगर सुरक्षा समिति और पुलिस ने शंखनाद करते हुए सोमवार को शहर के श्रमिक क्षेत्र में मार्च निकाला, इस मार्च  के माध्यम से व्यापारियों से चंदा नहीं देने की अपील की गयी ! नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा आम जन को चेताने के लिए निकाले गए इस पैदल मार्च में पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे, इस मौके पर तीन थानों परदेशीपुरा, हीरा नगर और बाणगंगा के पुलिस जवान भी मौजूद रहे…
पुलिस की गाडी क्षेत्र में लोगो को जागरुक करने के लिए  लाउड स्पीकर पर अनाउंस करते चल रही थी, जबरन चंदा वसूलोगे तो पुलिस कार्रवाई से नहीं बच पाओगे ! साथ ही नगर सुरक्षा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में महिला और पुरुष हाथो में चेतावनी भरे बेनर लेकर चलते नजर आये… यह पैदल मार्च जन सामान्य को जागरुक करने के लिए निकाली गयी है इसके माध्यम से चंदा वसूलने वालो को भी अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी है ! एडिशनल एस.पी. विनय प्रकाश पॉल ने बताया की चंदा वसूलने वालो के खिलाफ शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा !


  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट