तीन मोबाइल चोर पुलिस गिरफ्त में

खंडवा मध्य प्रदेश काबिना मंत्री विजय शाह के विधानसभा क्षेत्र हरसूद के खालवा में मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने ऐसे 3 नव युवको को पकड़ा है जो रोज़ी रोटी के लिए मोबाईल दुकानों से चोरी करते थे दरसल यह युवक हरसूद डूब क्षेत्र के है .इंदिरा सागर बांध में इन के घर और खेती बाड़ी डूबने के बाद बेरोज़गारी के चलते कई युवा चोरी का रास्ता अपना चुके है ! जिले की खालवा पुलिस ने एक मोबाइल चोर गिरोह को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने चोरों से 18 मोबाइल बरामद किए हैं साथ ही पूछताछ के दौरान एक मोटरसाइकिल चुराना भी कुबूल किया है। सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को आशंका है कि इनके साथ अन्य आरोपियों को पकडऩे में भी मदद मिलेगी। रविवार को स्थानीय पुलिस नियंत्रण कक्ष में हरसूद एसडीओपी मनोकामना प्रसाद और खालवा टीआई एस.एस. रावत ने पत्रकारवार्ता ली। श्री मनोकामनाप्रसाद ने बताया कि 20 अगस्त की रात को खालवा के मयूर कम्यूनिकेशन की दुकान से ताला तोडक़र अज्ञात लोग एक एलसीडी, कम्यूटर हार्ड डिस्क, एवं 20 मोबाइल नए व 20 पुराने चुराकर ले गए थे। सन्नी उर्फ दगड़ुलाल जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर चोरी का मामला दर्ज किया था।

एसपी मनोज शर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें एसडीओपी मनोकामना प्रसाद, टीआई एस.एस. रावत आदि ने साइबर सेल के माध्यम से चोरी गए मोबाइल की तस्दीक की गई। पुलिस ने मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों को धरदबोचा और सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने चोरी के 18 मोबाइल पुलिस को सौंप दिए।

हरसूद एसडीओपी  मनोकामना प्रसाद का कहना है कि पकड़े गए आरोपी पुनर्वास स्थल हरसूद के हैं। इनमें बंटी पिता छगनलाल निवासी सेक्टर नम्बर 9 हरसूद तथा दो अन्य नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बंटी द्वारा एक बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया गया है। पुलिस ने उससे बाइक भी बरामद कर ली है। अभी आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। इनसे और भी चोरियों के उजागर होने की उम्मीद है। साथ ही अन्य चोर गिरोह के नेटवर्क के शामिल होने का खुलासा भी हो सकता है।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट