इंदौर [ नि 24 ] रेगिंग के लिए जानलेवा हमला करने का एक मामला सामने आया है | इंजीनियरिंग के दो छात्रों पर उनके ही सीनियर्स ने राड और चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया | मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है | ओरिएंटल कालेज के सेकंड इयर के छात्र कुनाल गौरव और गुंजन को उनके साथी रात को इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल लेकर आए |
दरअसल दोनों छात्रों पर उनके सीनियर्स भूपेन्द्र भदोरिया ,मयंक दुबे, अनुराग और माधव ने चाकू और राड से हमला किया था | घायल छात्र के मुताबिक़ आरोपियों ने उसे एक दिन पहले विजय नगर क्षेत्र में सड़क पर रोककर रेगिंग करने की कोशिश की थी | इसी वजह से उनका आपस में विवाद हुआ था | शुक्रवार रात जब वह अपने दोस्त के साथ खाना खाकर आ रहा था तभी आरोपियों ने हमला किया | आरोपियों के खिलाफ विजय नगर पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है |
मामले में घायल छात्र अब कालेज प्रबंधन से रेगिंग की शिकायत करने की तैयारी में है |

