इंदौर [ NI 24 ] शुक्रवार रात दो बदमाशो ने एक डाक्टर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया | आरोपियों में एक क्षेत्र का नामी बदमाश है | जिस तरह से बदमाश ने डाक्टर को निशाना बनाया उससे पुलिस के गुंडा पकड़ो अभियान पर एक बार फिर सवालिया निशान लगे है !
इंदौर पुलिस पिछले दस दिनों से सिंघम की भूमिका में नजर आ रही है | पुलिस की लाख चुस्ती के बावजूद कुछ बदमाश अब भी खुले आम घूम कर लोगो को अपना निशाना बना रहे है | ताजा मामला खजराना थाना क्षेत्र में सामने आया है | यहा की हाजी कालोनी में रहने वाले डा साजिद पाशा रात को अपना क्लिनिक बंद कर घर जा रहे थे तभी बाबा फरीद नगर के पास दो बदमाशो ने उन्हें रोका और अपशब्द कहते हुए चाकू के चार पांच वार किए |
गंभीर रूप से घायल डा पाशा को उनके पडोसी मयूर अस्पताल ले गए ! परिजनों के मुताबिक़ हमलावरों में एक क्षेत्र का कुख्यात बदमाश गब्बर चिकना है | परिजनों की माने तो डा पाशा ने पिछले दिनों गब्बर की शिकायत की थी इसी से खफा होकर उसने हमला किया |
फिलहाल डा पाशा की हालत नाजुक बनी हुई है | खजराना थाना पुलिस ने मामले में गब्बर और उसके साथी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है |

