बीजेपी और कांग्रेस प्रदर्शन

इंदौर [ NI 24 ] डीजल व गैस सिलेंडर में  मूल्यवृद्धि  को लेकर बीजेपी ने राजबाडा पर विरोध प्रदर्शन किया ! बीजेपी का ये विरोध प्रदर्शन बगैर अनुमति के और प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहा था ! इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें हटाने के बजाए थोड़े समय के लिए विरोध ओर करने की अनुमति दे दी।

फटकार लगाते इंदौर के छत्रीपुरा थाने के टीआई अनिरूद्ध वाधिया राजवाड़े पर विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के नेताओं को अपना बोरिया बिस्तर समेटने के लिए सक्त लहजे में आदेश दे रहे थे लेकिन सीएसपी पंढरीनाथ रूपेश द्विवेदी… प्रतिबंधित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद समझाइश दे रहे थे ! साथ ही नेताओं को सत्तापक्ष से जुड़े होने की दुहाई भी दे रहे थे ! आखिर में उन्होंने अपने टीआई के आदेश को नकारते हुए प्रदर्शनकारियों को वही प्रदर्शन करने के लिए कुछ समय की मोहलत दे दी।

दरअसल, बीजेपी ने ये विरोध डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी और गैस सिलेंडरों की सीमा निर्धारित करने को लेकर था… बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजवाड़े पर एक सेंटर खोला था जिसे सोनिया गांधी सिगड़ी सेंटर नाम दिया गया था…. बीजेपी का आरोप है कि सरकार के नए फैसले से देश को अब सिगड़ी युग में धकेला जा रहा है।
हालांकि ये वो ही पुलिस हे जिसने ठीक इसी विरोध प्रदर्शन के पहले कांग्रेस के नेताओं को वहां पर बगैर अनुमति के  भडकाउ होर्डिंग लगाने पर होर्डिंग और कार्यकर्ता दोनों को वहां से हटा दिया था। अब आप खुद ही तय कर लीजिए की ये दबंग पुलिस है या दबने वाली पुलिस है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट